{"_id":"5df27cae8ebc3e8816337d22","slug":"freezing-cold-and-drizzle-increased-cold-saharanpur-news-mrt4584345116","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा और बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा और बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
विज्ञापन
सहारनपुर में ठंड और दिन भर छाये रहे बादल में बच्चो को स्कूल छोडने जाते अभिभावक
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में बृहस्पतिवार को सर्द हवा और हल्की बूंदाबांदी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम काफी सर्द रहा। सुबह कुछ घंटे तक कोहरा छाया रहा। बाद में आसमान पर बादल छा गए और दोपहर तक बूंदाबांदी के साथ मौसम ठंडा हो गया। जिससे पारा भी चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ऐसे मौसम में सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को हुई। सर्द मौसम में लोग गर्म कपड़ों में बाहर निकले और कुछ जगहों पर अलावा का भी सहारा लिया गया।
मौसम के जानकारों ने तीन दिन पहले ही संभावना जाहिर की थी कि बृहस्पतिवार तक तापमान में गिरावट के साथ ही सर्द हवाओं का असर नजर आएगा। बृहस्पतिवार को बारिश के आसार जताए गए थे। हालांकि गनीमत रही कि बूंदाबांदी ही रही। बारिश से ठंड और बढ़ सकती थी। मिर्जापुर स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि सर्द हवा का असर देखने को मिला है। अगले दो दिन तक ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।
वहीं, सुबह पांच बजे के बाद से दस बजे तक कोहरा नजर आया। मगर दोपहर होने तक कोहरे की जगह आसमान पर बादल अधिक नजर आए। सर्द मौसम के बीच न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों को ठंडे मौसम में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेनों के संचालन पर असर जारी
वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि ट्रेेनों के संचालन पर कोहरे का असर अभी जारी है। कुछ गाड़ियां एक से पांच घंटे की अधिक देरी से पहुंची। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह किसी तरह के ब्लॉक की सूचना अभी नहीं है।

सहारनपुर में ठंड और दिन भर छाये रहे बादल में अपने कार्य को जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR