फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Freedom fighter's son appeals to DM

स्वतंत्रता सेनानी के बेटे ने लगाई डीएम से गुहार

Tue, 02 Feb 2021 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter's son appeals to DM
सहारनपुर। स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय चंद्रबली शर्मा के बेटे ओमप्रकाश शर्मा ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से गुहार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि उनकी बहन सुशीला शर्मा अविवाहित है। माता-पिता के देहांत के बाद सरकार से मिलने वाली पेंशन बंद होने से उनकी बहन परेशान है। मंगलवार को पिता को मिले ताम्रपत्र के साथ दोनों भाई बहन संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे, जहां उन्होंने बताया उनकी अविवाहित बहन माता-पिता पर आश्रित थीं। पिता का 1981 में और माता का देहांत 2009 में हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद उनको मिलने वाली पेंशन को बंद कर दिया गया। आश्रित होने के नाते उनकी बहन इस पेंशन की हकदार है। वह कई बार केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय को इस बारे में पत्र भी लिख चुकी है। पिता के कुछ कागजात मांगे गए हैं जो कोषागार और बैंक से नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने ताम्रपत्र दिखाते हुए कहा कि उनकी बहन पेंशन के लिए भटक रही है।

-------------
खतौनी में नाम दर्ज कराने की मांग
सहारनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे झरोली निवासी संजय कुमार ने खतौनी में नाम दर्ज कराने की मांग की है। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने कहा कि गांव में उन्हें वर्ष 2007 में एक पट्टा आवंटित किया गया था। बाद में खतौनी से उनका नाम काटकर नवीन परती भूमि कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि राजस्व बोर्ड ने वर्ष 2012 में इसमें यथास्थिति बहाल कर दी थी। उन्होंने खतौनी में नाम दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed