फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Free food grains distribution will start from today

आज से शुरू होगा निशल्क खाद्यान्न वितरण

Thu, 20 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Free food grains distribution will start from today
सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 20 मई (आज) से खाद्यान्न वितरण शुरू हो जाएगा। इसमें सभी राशन कार्ड धारकों को पांच किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट की दर से निशुल्क दिया जाएगा। इस योजना का लाभ जिले के 5.84 लाख राशन कार्ड धारकों को होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में सरकार राशन कार्ड धारकों को नियमित राशन के साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण भी करेगी। नियमित राशन वितरण का पहला चरण 17 मई तक पूरा हो चुका है। अब दूसरे चक्र में खाद्यान्न का वितरण 20 मई से शुरू किया जाएगा। इसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो की दर से निशुल्क अनाज दिया जाएगा। इसमें प्रति यूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं मिलेगा। जिले में 1243 राशन डीलरों के माध्यम से इस खाद्यान्न का वितरण होगा। जिले में 5.84 लाख राशन कार्ड हैं। इनमें से 54618 राशन कार्ड अंत्योदय योजना के हैं और 529382 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं। अंत्योदय कार्ड हो या पात्र गृहस्थी कार्ड धारक सभी को प्रति यूनिट के हिसाब से निशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि 20 मई (आज) से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण शुरू होगा। इसके लिए 1.25 लाख क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed