{"_id":"69d014b3ca58b1f4030194de","slug":"fraud-worth-lakhs-under-the-guise-of-same-sex-relationships-police-await-formal-complaint-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172672-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: समलैंगिक संबंधों की आड़ में लाखों की ठगी, पुलिस को तहरीर का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: समलैंगिक संबंधों की आड़ में लाखों की ठगी, पुलिस को तहरीर का इंतजार
Sat, 04 Apr 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। नगर निवासी एक युवक ने दूसरे युवक पर समलैंगिक संबंधों का फायदा उठाकर उसके साथ लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के रवैये और कार्रवाई न होने से आहत युवक ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पीड़ित युवक के अनुसार, वह आरोपी के साथ लंबे समय से समलैंगिक संबंध में था। आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए उसे झूठे आश्वासन और विश्वास में लेकर अलग-अलग समय पर उससे लाखों रुपये की नकदी और कीमती जेवरात हासिल कर लिए। जब पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने अपना पैसा व सामान मांगा, तब आरोपी ने उससे दूरी बना ली। युवक का कहना है कि वह इस मामले को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
युवक ने बताया कि जब उसके संबंधों की जानकारी परिवार को हुई तो परिजनों ने उससे दूरी बना ली। इससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया। उसने तीन दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। फिलहाल युवक की हालत में सुधार है। उधर, इस पूरे प्रकरण पर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।