फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of 35 Lakhs on the Pretext of Sending Abroad and Securing a Job

Saharanpur News: विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर 35 लाख की ठगी

Thu, 14 May 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 35 Lakhs on the Pretext of Sending Abroad and Securing a Job
सहारनपुर। विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के नाम पर मेरठ व उधमसिंह नगर के दो युवकों से 35 लाख रुपये की ठगी हुई है। इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इनमें एक सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल है।
विज्ञापन

मेरठ में थाना सरधना के गांव सलावा निवासी अमरदीप ने तहरीर देकर बताया कि करीब चार साल पूर्व परिचित रमन भारती, राहुल भारती और राजीव भारती निवासी विनोद विहार कॉलोनी घर आए थे। आरोप है कि तीनों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये नकद लिए थे। आरोपियों ने नौकरी से संबंधित कुछ फर्जी कागजात भी तैयार कराए, लेकिन आज तक नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ित ने रुपये मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। अब रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। अमरदीप ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने परिचितों और रिश्तेदारों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से रुपये लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने रमन भारती, राहुल भारती और राजीव भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। यह तीनों सगे भाई हैं। इनमें राहुल भारतीय सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
विज्ञापन

दूसरा मामला उधमसिंह नगर में कुंडा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीनेगी निवासी गुरपिंदर सिंह का है। उन्होंने तहरीर दी है कि लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान गांव के दिव्यांश ने मुलाकात सहारनपुर के आरके पुरम स्थित कार्यालय में काम करने वाले लोगों से कराई। आरोप है कि आरोपियों ने विदेश भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। 16 अक्तूबर 2023 को उसने डेढ़ लाख रुपये दीपक शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए, जबकि बाकी रकम नकद और फोन-पेमेंट के जरिए अलग-अलग समय पर दी गई। आरोपी करीब पांच लाख रुपये लेने के बाद कार्यालय बंद कर भाग गए। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने गुरप्रीत, दीपक और जगमोहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed