{"_id":"68643475aa6378a29e072e8b","slug":"fraud-in-prime-ministers-skill-development-scheme-case-registered-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-152985-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में फर्जीवाड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
Wed, 02 Jul 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के राज्य सहभागिता सहायक समन्वयक ने प्रशिक्षण केंद्र और उसके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रशिक्षण लेने वाला कोई छात्र मौके पर था ही नहीं और उनके नाम से सरकारी ग्रांट ले ली गई।
राज्य सहभागिता सहायक समन्वयक अभिमान सिवाच ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया कि अंबाला रोड भाऊपुर में सर्व समाज सेवा एवं शिक्षण संस्थान है। आरोप है कि संस्थान ने फर्जी छात्रों के नाम पर पंजीकरण किया, जबकि वास्तविकता में प्रशिक्षण लेने वाला कोई छात्र मौके पर मौजूद ही नहीं था। जिन छात्रों का पंजीकरण दिखाया गया, वह अयोग्य थे। 28 जनवरी 2025 को संस्थान का निरीक्षण किया गया था।
जांच में सामने आया कि जिन छात्रों का पंजीकरण दिखाया गया है, वह या तो मौके पर मौजूद नहीं थे या फिर पूरी तरह अयोग्य थे। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली में भी गड़बड़ी की गई। उसी दिन केंद्र को बंद करा दिया था, लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में 34 छात्रों की हाजिरी दर्ज मिली।
विज्ञापन
आरोप है कि सर्व समाज सेवा एवं शिक्षण संस्थान और चौधरी धनपाल सिंह प्राइवेट प्रशिक्षण सहयोगी ने मिलकर झूठे दस्तावेज तैयार किए।
फर्जी छात्रों का पंजीकरण दिखाया और गलत तरीके से बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई। इसके बाद नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से लाखों रुपये की सरकारी ग्रांट ले ली। मामले का पता चलते के बाद प्रिशक्षण केंद्र और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।