{"_id":"607c76de8ebc3e245801d248","slug":"fraud-caught-in-shermau-sugar-mill-saharanpur-news-mrt535061383","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरमऊ चीनी मिल में धोखाधड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरमऊ चीनी मिल में धोखाधड़ी पकड़ी
विज्ञापन
गंगोह। शेरमऊ शुगर मिल में एक ही वाहन को अलग-अलग पर्चियों पर दो-दो बार तौल कराकर धोखाधड़ी की जा रही थी। शुगर मिल प्रबंधन के संज्ञान में मामला आने पर महाप्रबंधक (गन्ना) ने दो संविदा कर्मियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी फरार हो गया।
शेरमऊ शुगर मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) राकेश दीक्षित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल की रात 12 बजे कांटा नंबर चार पर गांव आलमपुर निवासी किसान सत्यपाल ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना तुलवाने पहुंचा। उसके वाहन को 15-20 मिनट कांटे पर खड़ा रखने के बाद बैक करके कांटे से नीचे उतारा गया। कुछ समय बाद फिर से उसे कांटे पर चढ़ाया गया। इसके बाद मिल में कार्यरत संविदाकर्मी बालेंद्र और सेठपाल ने अन्य साथियों से मिलीभगत कर दूसरे टोकन पर गांव ईस्सोपुर निवासी संजय की गन्ना पर्ची फर्जी तरीके से तौल दी। ट्रॉली का गन्ना चेन पर डालने के बाद खाली ट्रॉली को भी आगे-पीछे करके इसी प्रकार से दो बार अलग-अलग तौला गया। जिससे मिल रिकार्ड में दो बार तौल पूरी हो जाए। यह पूरी कारगुजारी सीसीटीवी में कैद हो गई।
इसके बाद संविदाकर्मी बालेंद्र को मौके पर ही पकड़ लिया। उसका साथी सेठपाल भनक लगते ही फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। संविदाकर्मी बालेंद्र को पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बालेंद्र को जेल भेज दिया है। सेठपाल की तलाश की जा रही है। उधर, महाप्रबंधक राकेश दीक्षित ने बताया कि आडिट टीम जांच कर रही है। इसके उपरांत खुलासा होगा कि यह खेल कब से चल रहा है। इसमें अन्य कर्मचारी भी शामिल होंगे। उनके खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।