फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud by promising double profit on investment

Saharanpur News: निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी

Sat, 01 Mar 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud by promising double profit on investment
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में शाकुंभरी विहार कॉलोनी निवासी व्यक्ति से निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट जाना पड़ा। अब कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित अमित कुमार तोमर मूलरूप से गांव महावतपुर जिला बागपत के रहने वाले हैं, जो दिल्ली रोड स्थित शाकुंभरी विहार कॉलोनी में रह रहे। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उनकी मुलाकात देहरादून के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई, जिन्हें कंपनी का मालिक बताया गया। आरोप है कि कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन बिजनेस में निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया गया। कंपनी की शाखा महानगर में कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में होने की बात कहीं गई। निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उनकी रकम आठ महीने में दोगुनी हो जाएगी। इसके लिए विभिन्न योजनाएं बताकर कंपनी के दस्तावेज भी दिखाए गए। पीड़ित अमित कुमार तोमर ने कई बार में लाखों रुपये निवेश किए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद जब निवेश पर कोई लाभ नहीं मिला, तो पीड़ित ने कंपनी से संपर्क किया। तब उन्हें बताया गया कि अब एक नई कंपनी चलाई जा रही है, जिसमें 12 और 18 महीने के निवेश प्लान के तहत हर महीने छह और नौ प्रतिशत का मुनाफा दिया जाएगा। इस बात पर विश्वास कर अमित कुमार ने 8.93 लाख रुपये और निवेश कर दिए, लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो लोगों ने केवल 5.50 लाख रुपये लौटाए और बाकी तीन लाख रुपये देने से इनकार कर दिया। 16 जून 2024 को जब अमित कुमार और अन्य निवेशक कंपनी के कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। फोन पर संपर्क करने पर उन्हें रुकने को कहा। जब निवेशकों ने अपनी रकम वापस मांगी तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत 18 अगस्त 2024 को एसएसपी से की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने तरुण कालरा, टीकम सिंह, मोहम्मद नजर, अनिल शर्मा और शक्ति सिंह उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed