{"_id":"651f068e78acf41ad00a1ac4","slug":"fourth-accused-of-conflict-between-students-in-jnv-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-10819-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जेएनवी में छात्रों के बीच संघर्ष का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जेएनवी में छात्रों के बीच संघर्ष का चौथा आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Oct 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। जेएनवी मिर्जापुर अंबेहटाचांद में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही परीक्षाओं के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बता दें कि सोमवार को एक छात्र के दूसरे गुट के छात्रों द्वारा लड्ड़ू चोरी कर खाने की बात को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटाचांद में छात्रों के दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें विद्यालय प्राचार्य राजकुमार गौतम ने प्रवीन चौधरी, उदयवीर ऊर्फ अर्जुन व सुधांशु सहित करीब पच्चीस बाहरी अज्ञात युवकों के खिलाफ विद्यालय में छात्रों से मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार तीन आरोपियों प्रवीन उर्फ काला, नीटू उर्फ अनुज, ललित निवासी फतेहपुर गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक और आरोपी प्रवेश कुमार पुत्र धूमसिंह निवासी सीकरी कला थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कुछ स्कूली छात्र दहशत के चलते अपने घरों से अभिभावकों के साथ विद्यालय में परीक्षा देने पहुंच रहे हैं।