फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four youths who went to take bath in the canal drowned and died

Saharanpur News: नहर में नहाने गए चार युवकों की डूबकर मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four youths who went to take bath in the canal drowned and died
अदनान का फाइल फोटो। 
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में हलालपुर के पास पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलीम (35), जुबैर (34), साकिब (26) और अदनान (18) के रूप में हुई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने चारों के शवों को बाहर निकलवाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला आली की चुंगी निवासी कलीम व उसका दोस्त जुबैर निवासी नवाबगंज सोमवार दोपहर बाद चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। इनके साथ खाताखेड़ी में कटहल कॉलोनी निवासी साकिब और इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले उसके मामा का लड़का अदनान भी नहा रहे थे। नहाते समय तेज बहाव में फंसकर चारो डूब गए। सभी ने एक-दूसरे ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। वहां नहा रहे अन्य युवकों के शोर मचाने से भीड़ इकट्ठा हो गई। पता लगते ही पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाया गया। घंटों मशक्कत कर शाम छह बजे कलीम व जुबैर का शव मिला। उसके कुछ देर बाद अदनान व साकिब का शव भी मिल गया। शवों काे कब्जे में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

-----
चिलकाना रोड पर पूर्वी यमुना नहर में युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चार युवकों के शव मिल गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

अदनान का फाइल फोटो। 

अदनान का फाइल फोटो। 

अदनान का फाइल फोटो। 

अदनान का फाइल फोटो। 

अदनान का फाइल फोटो। 

अदनान का फाइल फोटो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed