फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four youths including sister-in-law murdered after entering home

घर में घुसकर युवक की हत्या, भाभी सहित चार नामजद

Sun, 22 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four youths including sister-in-law murdered after entering home
शाहरुख का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कस्बे में घर में घुसकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक को पहले तो सीने पर गोली मारी गई फिर धारदार हथियार से सीने पर प्रहार किया गया। हत्या का आरोप युवक की भाभी और उसके भाइयों पर लगा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। हत्या की वजह भाभी के भाई की पत्नी से शादी करने को लेकर चल रहा विवाद बताया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गंगोह में तीतरो रोड पर स्थित शाह आलमपुर बस्ती निवासी शाहरुख शुक्रवार देर रात अपने घर में पत्नी रशीदा और तीन माह के बच्चे के साथ मौजूद था, तभी आरोपी उसके घर में घुस आए और दरवाजा बंद कर लिया। शाहरुख के सीने पर गोली मारी और फिर धारदार हथियार से सीने पर प्रहार किए। गोली की आवाज सुनकर बस्ती के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लेकिन आरोपी फरार हो गए। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान शाहरुख को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहरुख के पिता महसूब ने अपने बड़े बेटे की पत्नी भूरी और बुड्ढाखेड़ा निवासी उसके दोनों भाइयों उस्मान, मेहराब और एक अन्य मेहरबान के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी उस्मान को हिरासत में ले लिया है। गंगोह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरूख ने कर ली थी बड़े भाई के साले की पत्नी से शादी
गंगोह। परिजनों के मुताबिक शाहरुख की भाभी भूरी के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी भाई उस्मान का निकाह मेरठ के गांव खिवाई निवासी रशीदा से करीब तीन वर्ष पूर्व हुआ था। कुछ दिनों बाद ही उस्मान एवं रशीदा के संबंधों में खटास आ गई और दोनों अलग-अलग हो गए। इसके बाद परिजनों ने शाहरुख का निकाह रशीदा से करा दिया। जिसके कुछ दिनों बाद ही भूरी उस पर रशीदा को छोड़ने का दबाव बनाने लगी। शाहरुख ने बात नहीं मानी तो अपने भाइयों से उसे जान से मारने की धमकियां दिलवाने लगी।
पूर्व में अपहरण और जानलेवा हमले भी हो चुके थे
गंगोह। शाहरुख ड्राइविंग का काम करता था। शुक्रवार को भी वह अपनी गाड़ी बाहर से लेकर लौटा था। परिजनों के अनुसार आरोपी पिछले एक सप्ताह से शाहरुख की रेकी कर रहे थे। छह माह पूर्व शाहरूख का कैराना में अपहरण भी कर लिया गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से अपहर्ताओं ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद भी कई बार शाहरुख पर रास्ते में हमले किए गए, लेकिन वह हर बार बच गया था।

हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल, उन पर भी हो कार्रवाई : नाहिद
गंगोह। सपा के कैराना विधायक नाहिद हसन भी शनिवार को गंगोह कोतवाली पहुंचे। शाहरुख हत्याकांड में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अन्य आरोपियों को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं, इसलिए पुलिस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करे। उधर, इंस्पेक्टर क्राइम विपिन मौर्या का कहना है कि कैराना विधायक आए थे। उन्होंने मामले में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की बात कही है। जैसे ही वह अन्य आरोपियों के खिलाफ पीड़ित परिवार लिखकर देगा, उसे भी जांच में शामिल कर लिया जाएगा।

गंगोह में पत्रकारों से बात करते विधायक चौ नाहिद

गंगोह में पत्रकारों से बात करते विधायक चौ नाहिद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed