फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four-year-old Zoya's body found in a toilet pit

Saharanpur News: शौचालय के गड्ढे में मिला चार साल की जोया का शव

Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old Zoya's body found in a toilet pit
देवबंद। कुरलकी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई परवेज की चार वर्षीय बेटी जोया का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित शौचालय के गड्ढे में पड़ा मिला। मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गंभीरता से मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम जोया घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान वह गायब हो गई थी। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह परवेज ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच करने गांव पहुंची। इस दौरान कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की गई। एक कैमरे में जोया बाइक के पीछे दौड़ती हुई दिखाई दी। पुलिस फुटेज के आधार पर घर से कुछ दूरी पर पहुंची तो जोया का शव शौचालय के खुले गड्ढे में उतराता मिला। शव मिलने से परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

पीड़ित पिता परवेज का कहना है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है। क्योंकि उन्होंने तलाश के दौरान कई बार शौचालय के गड्ढे को देखा था, लेकिन उस समय बेटी का शव नहीं दिखा। आरोप है कि शव को यहां लाकर डाला गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि बच्ची मंगलवार को गांव में निकल रही शोभायात्रा देखने के लिए घर से बाहर आई थी। इस दौरान कुछ दूरी पर एक शौचालय का गड्ढा खुला हुआ था। जिसमें वह गिर गई। सुबह वह उसमें उतराया हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed