फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four vending zones will be operational next month, get rid of jam

अगले माह चालू होंगे चार वेंडिंग जोन, जाम से मिलेगी निजात

Mon, 26 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Four vending zones will be operational next month, get rid of jam
सहारनपुर। नगर निगम नवंबर तक चार जगहों पर वेंडिंग जोन चालू कर देगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन चार स्थानों पर एक हजार वेंडरों को जगहों का आवंटन होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में रेहड़ी, सड़क किनारे बैठकर सामान बेचने वाले और फेरी वालों को वेंडिंग जोन बनाकर देना अनिवार्य है। स्मार्ट सिटी में शहर के चयन के बाद से ही वेंडिंग जोन बनाने को लेकर बैठकें होती रही हैं। मगर दो साल में भी नगर निगम वेंडिंग जोन नहीं बना सका। अब नगर निगम ने चार जगहों पर अगले माह यानी नवंबर में वेंडिंग जोन शुरू करने का निर्णय लिया है। जहां एक हजार वेंडरों को जगह आवंटित होंगी। नगर निगम जगह का शुल्क वेंडरों से वसूलेगा।
विज्ञापन

इन जगहों का हुआ चयन
- कंपनी बाग के चारों ओर।
- जनमंच के सामने की सड़क।
- जिला अस्पताल के पीछे की सड़क।
- राकेेश टाकिज के पीछे खाली पड़ी निगम की जमीन।
रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
नगर निगम केवल उन्हीं वेंडरों को जगह का आवंटन करेगा, जिनका नगर निगम में रजिस्ट्रेशन होगा। बता दें कि नगर निगम में बीते करीब चार माह से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। शहर में करीब 12500 वेंडर चिन्हित किए गए थे, जिनमें से अभी तक करीब 9500 वेंडर अपना रजिस्ट्रेशन करा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात
शहर में जाम के प्रमुख कारणों में से सड़कों किनारे लगने वाले ठेले और फुटपाथ पर लगने वाली दुकानें हैं। जामा मस्जिद के सामने दिन भर जाम लगने की वजह भी यही हैं। माना जा रहा है कि वेंडिंग जोन स्थापित होने के बाद शहर को जाम से निजात मिलेगी।

वेंडिंग जोन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नवंबर 2020 तक चार जगहों पर वेंडिंग जोन शुरू करने जा रहे हैं। जहां एक हजार वेंडरों के लिए जगह आवंटित की जाएगी।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed