फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four trains will remain closed for 25 days from tomorrow, the problems of passengers will increase

Saharanpur News: कल से 25 दिन बंद रहेंगी चार ट्रेनें, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four trains will remain closed for 25 days from tomorrow, the problems of passengers will increase
सहारनपुर। अंबाला रेलवे स्टेशन पर 17 मार्च से मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते सहारनपुर की चार ट्रेनें 25 दिन बंद रहेंगी। रोजाना चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इससे करीब आठ हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर ओएचई लाइन बदलने और अन्य कार्य 17 मार्च से शुरू हो जाएगा, जो 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि में अंबाला से होकर गुजरने वाली करीब 22 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें सहारनपुर की चार ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14717 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस 17 मार्च, 22, 24, 27, 29, 31, तीन अप्रैल, पांच, सात और 10 अप्रैल को रद्द रहेगी। इसी तरह वापसी में हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 18 मार्च, 21, 23, 25, 28, 30, एक अप्रैल, चार, छह, आठ और 11 अप्रैल को नहीं चलेगी। 04523 सहारनपुर-नांगलडैम, अंबाला-सहारनपुर 17 मार्च से 10 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed