{"_id":"692f3483c54bed3c0100ba88","slug":"four-trains-will-be-cancelled-due-to-the-block-shatabdi-and-barmer-will-run-till-saharanpur-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-164169-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ब्लॉक से चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त, शताब्दी व बाड़मेर सहारनपुर तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ब्लॉक से चार ट्रेनें रहेंगी निरस्त, शताब्दी व बाड़मेर सहारनपुर तक चलेगी
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने देहरादून में पुल निर्माण और सुधार कार्य के चलते ब्लॉक लिया है। इसके चलते छह से 10 दिसंबर तक चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि शताब्दी और बाड़मेर एक्सप्रेस सहारनपुर तक चलेगी। देहरादून मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
ट्रेन नंबर 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस आठ व नौ, 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस आठ से 10 दिसंबर, 54341 सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर छह से 10 दिसंबर और 54542 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर आठ से 10 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 14887 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस को अगले कई दिनों तक बीच मार्ग सहारनपुर में निरस्त किया जाएगा। यहीं से वापस होगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12017 दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस भी देहरादून नहीं जाएगी। ट्रेन को सहारनपुर में निरस्त कर यहीं से वापस किया जाएगा।
-- -- --
-- तीन महीने बाद पटरी पर आई शालीमार
ट्रेन नंबर 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस पटरी पर लौट आई है। यह ट्रेन करीब तीन महीने से निरस्त चल रही थी। 04607 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय से 19 घंटे लेट आई। ट्रेन नंबर 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस निरस्त रही। इसका करीब तीन महीने तक संचालन नहीं होगा।