{"_id":"640756b6dd954effcb06c1a4","slug":"four-trains-of-saharanpur-will-remain-closed-for-25-days-saharanpur-news-c-14-1-146211-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 25 दिन बंद रहेंगी सहारनपुर की चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 25 दिन बंद रहेंगी सहारनपुर की चार ट्रेनें
विज्ञापन
अंबाला रेलवे स्टेशन पर 17 मार्च से 10 अप्रैल तक चलेगा मरम्मत का कार्य
प्रतिदिन रहेगा चार घंटे का ब्लॉक, आठ हजार यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अभी टपरी-मनानी के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने का काम खत्म भी नहीं हुआ कि अब अंबाला रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस काम से सहारनपुर की चार ट्रेनें लगभग 25 दिन तक बंद रहेंगी। प्रतिदिन चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
टपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पुल पर अलग-अलग तारीखों में गार्डर रखे जा रहे हैं, जिसके लिए एक से चार घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। अब रेलवे की ओर से अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर ओएचई लाइन बदलने और अन्य कार्य 17 मार्च से शुरू हो जाएगा, जो 10 अप्रैल तक जारी रहेगा।
सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक ब्लॉक लिया गया है। इस अवधि में अंबाला से होकर गुजरने वाली करीब 22 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें सहारनपुर की चार ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के बंद रहने से करीब आठ हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कब-कब बंद रहेंगी ट्रेनें
-ट्रेन नंबर 14717- बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस 17 मार्च, 20, 22, 24, 27, 29, 31, 3, 5, 7 और 10 अप्रैल
-ट्रेन नंबर 14718-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 18 मार्च, 21, 23, 25, 28, 30, 1, 4, 6, 8, 11 अप्रैल
-04523 सहारनपुर-नांगलडैम 17 मार्च से 10 अप्रैल तक
-04578 अंबाला-सहारनपुर 17 मार्च से 10 अप्रैल तक