फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four Super Master Trainers and 107 Master Trainers nominated

चार सुपर मास्टर ट्रेनर और 107 मास्टर ट्रेनर नामित

Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four Super Master Trainers and 107 Master Trainers nominated
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए दो सुपर मास्टर ट्रेनर (सैद्धांतिक) और दो सुपर मास्टर ट्रेनर (ईवीएम) नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 53 मास्टर ट्रेनर सैद्धांतिक एवं 54 मास्टर ट्रेनर ईवीएम नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि सुपर मास्टर ट्रेनर सैद्धांतिक में जेवी जैन डिग्री कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनु गुप्ता एवं डॉ. मनीषा सैनी शामिल है। यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन सहायक परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार एवं सिंचाई निर्माण खंड के अवर अभियंता विकास बारी को सुपर मास्टर ट्रेनर (ईवीएम/पीपीटी) नियुक्त किया गया। साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक अनुज कुमार श्रीवास्तव को सिटिंग प्लान एवं पीपीटी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नामित सुपर मास्टर ट्रेनर एवं मास्टर ट्रेनर को निर्धारित समयावधि पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed