{"_id":"63da790ada7e1b646e3c96f5","slug":"four-professors-of-maa-shakumbhari-university-became-g-20-ambassadors-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-100446-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मां शाकुंभरी विवि के चार प्रोफेसर बने जी-20 अंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मां शाकुंभरी विवि के चार प्रोफेसर बने जी-20 अंबेसडर
Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों के चार प्रोफेसर को जी-20 का अंबेसडर बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है।
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जी-20 कान्क्लेव की लखनऊ में हुई बैठक में मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनीता दुबे, जेवी जैन कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एसके पांडेय और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जॉनी कुमार को प्रदेश में जी -20 के प्रसार व प्रचार के लिए अंबेसडर बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा डॉ. सुधीर बोबडे व प्रदेश के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने जी -20 की जागरुकता के लिए इन सभी को अंबेसडर नियुक्त किया। अंबेसडर बनाई गई डॉ. विनीता दुबे ने बताया कि यह हमारे देश के लिए गर्व का विषय है कि हमें दुनिया के लगभग सभी शक्तिशाली देशों की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है। हमें अपनी अद्भुत सांस्कृतिक विरासत, महान इतिहास व परम्परा से पूरे विश्व को अवगत करवाने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। विवि के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने भी नियुक्त अंबेसडर को बधाई व शुभकामनाएं दी।