फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four policemen including the inspector suspended after the prisoner escaped

Saharanpur News: बंदी के फरार होने पर दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four policemen including the inspector suspended after the prisoner escaped
आरोपी मुसाहिद। स्त्रोत-पुलिस
सहारनपुर। मेरठ मेडिकल कॉलेज से बंदी के फरार हो जाने के मामले में एएसएसपी सहारनपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ मेरठ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सात फरवरी 2024 को देहात कोतवाली क्षेत्र में नंदी फिरोजपुर हाईवे पर ट्रक चालक वसीम निवासी ततारपुर गंगोह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की थी। 15 नवंबर 2024 को हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों मुसाहिद उर्फ लंबो, परवेज उर्फ मोंटी, जुल्फान उर्फ बुड्ढी और सोनू उर्फ नरेंद्र की गिरफ्तारी दिखाई थी। हत्यारोपी मुसाहिद तभी से जिला कारागार में बंद था।
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित होने के चलते 24 मार्च को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से दरोगा राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल आदित्य, देवेंद्र कुमार व नितिन कुमार को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जून 2025 की सुबह जब दरोगा राजकुमार बंदी के कमरे में गए तो मुसाहिद अपने बेड से गायब मिला। पुलिस ने तलाश की, लेकिन तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस लाइन के उप निरीक्षक नवीन कुमार ने आरोपी मुसाहिद समेत ड्यूटी पर तैनात छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लापरवाही मानते हुए दरोगा राजकुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, आदित्य, देवेंद्र को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed