{"_id":"59ea3d9e4f1c1bc9678b6b22","slug":"four-people-killed-in-road-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ! सड़क हादसे में एक ही परिवार चार लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ! सड़क हादसे में एक ही परिवार चार लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बिहारीगढ़ में दून हाईवे पर मोहंड के पास दिवाली की सुबह सामने से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार दो सगे भाइयों और उनकी पत्नियों की मौत हो गईं।
हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से क्षतिग्रस्त कार में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शवों को अपने साथ देहरादून ले गए, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहंड के पास सामने हुआ और इसमें मरने वाले फकीरचंद शर्मा (65) और उनका भाई शिवकुमार (62) मूलरूप से बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद के रहने वाले थे।
विज्ञापन
इस हादसे में सुशीला शर्मा (58) पत्नी फकीर चंद, कमलेश शर्मा (55) पत्नी शिवकुमार की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त ये गांव अंबेहटा चांद में दिवाली पर अमावस्या पूजन के बाद कार से देहरादून जा रहे थे।
कार शिव कुमार चला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए और उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून पर्वतीय डिपो की यात्रियों से भरी बस भी सड़क किनारे के जंगल में उतर गई।
हादसे के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भिजवाया। एसओ ने बताया कि फकीरचंद के बेटे की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद अंबेहटा चांद में शोक की लहर दौड़ गई। यहां उनके परिवारीजनों ने बताया कि फकीरचंद व शिवकुमार देहरादून में आरआरआई में नौकरी करते थे। सेवानिवृत्ति के बाद दोनों भाई परिवार सहित लंबे समय से ही देहरादून में मकान बना कर रह रहे थे।