{"_id":"5ab2a82a4f1c1b01768b68ab","slug":"four-people-died-due-to-lightning-falling-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने पर हुई मौत पर गमजदा परिवार की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जिले में बुधवार सुबह बारिश के साथ गरजी बिजली इंसानी जिंदगियों पर कहर बनकर टूटी। कई स्थानों पर गिरी बिजली महिला समेत चार युवकों की जिंदगी निगल गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस अनहोनी से जिले भर में दहशत का माहौल है।
बिजली गिरने की पहली घटना कुतुबशेर के रूपड़ी कपूरपुर गांव में सुबह आठ बजे के करीब हुई। पांच दोस्त एक साथ खेत में शौच के लिए घर से निकले थे। उसी समय बिजली के कड़कड़ाने के साथ बारिश आई तो पांचों युवक खुद को बचाने एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
उसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ के ऊपर गिर गई। नीचे खड़े पांचों युवक चपेट में आने के कारण तड़पने लगे। आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने बिजली गिरने का शोर मचाया तो ग्रामीण आ गए।
विज्ञापन
नाजुक हालत में पांचों युवकों को अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सोनल (19), रजत उर्फ टुन्नू (21) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे विश्वास (22), रजनीश (24) तथा मोनू (19) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दूसरी अनहोनी सहारनपुुर शहर के मोहल्ला हकीकतनगर की शास्त्री कालोनी में हुई। कालोनी निवासी मनोज गुप्ता ने अपने मकान पर नया लेंटर डलवाया था। बुधवार को सुबह बादलों की तेज गरज के साथ झमाझम बारिश होते देख मनोज गुप्ता की पत्नी रीना गुप्ता (35 वर्ष) छत पर नए लेंटर को काली तिरपाल से ढकने पहुंच गईं।
जब रीना छत को तिरपाल से ढक रही थी, उसी समय तेज आवाज के साथ बिजली उसके ऊपर आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
तीसरी घटना बड़गांव क्षेत्र के ग्राम शिमलाना में हुई। ग्राम शिमलाना में थाना नकुड़ के गांव टाबर से कुछ मजदूर बड़ग़ांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी ईसम सिंह के खेतों में खड़े पोपुलर के पेड़ काट रहे थे।
पेड़ कटाई करते समय लगभग सवा नौ बजे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिससे पेड़ काट रहे टाबर गांव निवासी 35 वर्षीय संजीव अचेत होकर गिर पड़ा। साथी उसे उठाकर निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।