फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Lumpy outbreak is increasing continuously, four more animals died in Saharanpur

UP: लगातार बढ़ रहा लंपी का प्रकोप, सहारनपुर में चार और पशुओं की मौत, संख्या हुई 26

Thu, 25 Aug 2022 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 12:09 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में पशुओं में लंपी रोग का खतरा बढ़ रहा है। सहारनपुर व देवबंद क्षेत्र मं कई गोवंशीय पशु की मौत हुई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पशु बीमार हैं। इस कारण पशुपालकों का परिवार सदमे में है। 

विज्ञापन
UP: Lumpy outbreak is increasing continuously, four more animals died in Saharanpur
बीमार गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जिले में लंपी त्वचा रोग तेजी से फैल रहा है। मंगलवार को चार और गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई, जबकि ढाई हजार से अधिक पशु बीमारी की चपेट में है। अब तक 26 पशुओं की जान जा चुकी है। बीमारी को लेकर पशु पालक परेशान हैं।

विज्ञापन


तीतरों के ग्राम रादौर में पशुपालक धीरेंद्र की एक गाय व बछिया की मौत हो गई, जिस वजह से पशुपालक का परिवार सदमे में है। धीरेंद्र ने पशु पालन विभाग के चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। इसके साथ ही गांव रादौर, बेरखेड़ी, महंगी में बड़ी संख्या में पशु बीमारी की चपेट में है। वहीं, गंगोह में एक तीन माह की बछिया की जान चली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:CM दौरे की तैयारियां तेज: मेरठ में समीक्षा बैठक करेंगे योगी आदित्यन, यहां देखें पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह देवबंद क्षेत्र के गांव तल्हेड़ी में भी गोवंशीय पशु की मौत हुई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पशु बीमार हैं। इसी तरह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। पशुपालन विभाग का दावा है कि 1400 पशु ठीक भी हुए हैं। 90 पशुओं की सैंपल भी जांच के लिए बरेली भेजे गए।

कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम में आ रही सूचनाओं के आधार पर टीमें मौके पर पहुंचकर पशुओं का इलाज कर रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव सक्सेना का कहना है कि गांव-गांव टीमें जा रही हैं। पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए तत्काल प्रभाव से ईलाज शुरू किया जा रहा है। 12 दिन में अब तक 26 गोवंशीय पशुओं की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed