{"_id":"682b7ac2e5b07b2111017089","slug":"four-miscreants-looted-70-thousand-rupees-from-a-pesticide-seller-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-149783-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चार बदमाशों ने कीटनाशक विक्रेता से लूटे 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चार बदमाशों ने कीटनाशक विक्रेता से लूटे 70 हजार रुपये
Tue, 20 May 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 20 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
लखनौती। कीटनाशक विक्रेता से दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात सागर जैन ने भी रात में ही पहुंच कर पीड़ित से जानकारी लेकर पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर कला निवासी संजील कुमार की गांव लखनौती में बिजलीघर के पास कीटनाशक की दुकान है। रविवार देर रात वह अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह पठानों वाले बाग के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने संजील को डंडे मार मारकर नीचे गिरा दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाश उसका बैग लूटकर भाग गए। पीड़ित के अनुसार बैग में 70 हजार रुपये की नकदी और कुछ कागजात थे। वारदात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देकर बदमाशों की तलाश में रातभर जंगलों की खाक छानी, लेकिन काेई सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाशों ने अपने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। पीड़ित ने सुबह अपने साथ हुई वारदात की कोतवाली पहुंच तहरीर दी। उधर, सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित की दुकान के आस पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।