फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four leprosy patients were found in the campaign, treatment started

सहारनपुर: अभियान में चार कुष्ठ रोगी मिले, इलाज शुरू

Thu, 16 Feb 2023 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Four leprosy patients were found in the campaign, treatment started
सहारनपुर। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए गए स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान में जनपद में चार नए कुष्ठ रोगी मिले हैं। इन मरीजों का निशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीजों के नियमित दवा के सेवन से कुष्ठ रोग के कीटाणु समाप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन

गत 30 जनवरी को विश्व कुष्ठ दिवस पर स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान शुरू हुआ था, जो 13 फरवरी तक चला। इसमें आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज की। अभियान में चार नए कुष्ठ मिले हैं। इनमें एक पासी बैसीलेसरी (पीबी) और तीन मल्टी बैसीलेसरी (एमबी) के शामिल हैं। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग की दो श्रेणियां हैं। पासी बैसीलेसरी (पीबी) श्रेणी में कम से कम पांच चकत्ते वाले मरीजों को रखा जाता है। इसका इलाज छह महीने तक होता है। मल्टी बैसीलेसरी (एमबी) श्रेणी के मरीजों के शरीर पर पांच से अधिक चकत्ते होते हैं। इन मरीजों का इलाज एक साल तक होता है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोगियों का नियमित इलाज के बाद रोग के कीटाणु समाप्त हो जाते हैं। अब जनपद में 54 कुष्ठ रोगी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed