{"_id":"68b5eef5d714dcf2ef0c72cc","slug":"four-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-sending-people-abroad-fake-tickets-and-visas-were-given-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-157697-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विदेश भेजने के नाम पर चार लाख ठगे, फर्जी टिकट और वीजा दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विदेश भेजने के नाम पर चार लाख ठगे, फर्जी टिकट और वीजा दिए
Tue, 02 Sep 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवक से चार लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं युवक को फर्जी वीजा और टिकट थमा दिए।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टांडा मान सिंह निवासी शुभम कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी मुलाकात जोगिंदर सिंह से देहरादून में हुई थी। जोगिंदर सिंह ने उससे कहा कि वह और उसकी पत्नी लड़कों को विदेश में नौकरी के लिए भिजवाते हैं। यदि कोई इच्छुक हो तो उसे हम बहुत कम खर्च में विदेश भेज देंगे। बातों में आकर उनसे हांगकांग जाने के बात तय कर ली।
बताया कि आरोपी जोगिंदर के कहने के पर उसने 2.70 लाख रुपये शुभम पाल के बैंक खाते में डाल दिए। इसके बाद 1.30 लाख रुपये नकद जोगिंदर और शुभम पाल ने उससे ले लिया। रकम लेने के बाद उसे 45 दिनों में हांगकांग भेजने का वादा भी किया। इसके बाद काफी समय बीत गया। जब उसने जोगिंदर और शुभम पाल से इस संबंध में बात की तो उसे वीजा और फ्लाइट के टिकट भेज दिए। जब उसने इन दस्तावेजों की जांच कराई तो टिकट और वीजा फर्जी निकले। कई बार रुपये मांगने पर भी उसके रुपये नहीं वापस नहीं दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।