फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four killed and nine injured in car and bike collision in Mirzapur area of Saharanpur

Accident in Saharanpur: बाइक से टकराने के बाद पलटी कार, हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, नौ घायल

Fri, 02 Sep 2022 07:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Sep 2022 07:43 PM IST
सार

हादसा शाम करीब पांच बजे हथनीकुंड बैराज रोड पर गांव ढाबा के पास हुआ। कार लेबर लेकर उत्तराखंड के जनपद चमोली के नंदप्रयाग जा रही थी। इस दौरान ढाबा गांव के पास आगे जा रही बाइक में कार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Four killed and nine injured in car and bike collision in Mirzapur area of Saharanpur
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एक कार बाइक से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल बताए गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा शाम करीब पांच बजे हथनीकुंड बैराज रोड पर गांव ढाबा के पास हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव शेखपुरा से लेबर (श्रमिक) लेकर उत्तराखंड के जनपद चमोली के नंदप्रयाग जा रही कार ने ढाबा गांव के पास आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। रफ्तार तेज होने के कारण कार बाइक से टकराने के बाद पलट गई।

विज्ञापन

हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए है। सूचना के बाद एंबुलेंस और थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बेहट सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। कार में 10 लोग सवार थे। मरने वालों में अमित (22) पुत्र विनोद भी शामिल है। बाकी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कार सवार मृतक अमित (22) पुत्र विनोद गांव शेखपुरा थाना बेहट का निवासी है। बाइक सवार तीन मृतकों की पहचान बुरहान (24) पुत्र हाजी कुर्बान, शामिर (21) पुत्र नासिर व तनवीर (22) पुत्र शराफत निवासीगण गांव छजपुरा, थाना जनकपुरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed