फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four injured including Assistant Municipal Commissioner and Assistant Engineer in the accident

Accident in Saharanpur: हादसे में सहायक नगर आयुक्त और सहायक अभियंता सहित चार घायल

Tue, 28 Mar 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 11:25 PM IST
सार

- नगर निगम के गेट पर तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने मारी टक्कर
- सहायक नगर आयुक्त की कार उछलकर गेट में जाकर लगी
 

विज्ञापन
Four injured including Assistant Municipal Commissioner and Assistant Engineer in the accident
घायल हुए नगर निगम के सहायक अभियंता दानिश नकवी।

विस्तार

सहारनपुर नगर निगम के गेट पर ही तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम की बोलेरो कार में टक्कर मार दी। हादसे में सहायक नगर आयुक्त के साथ ही निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, चालक और एक होमगार्ड घायल हो गए। चारों को निगम कर्मचारियों ने गाड़ी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से सहायक अभियंता को गंभीर चोट बताई जा रही है।

विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम सहायक अभियंता दानिश नकवी के साथ मंगलवार दोपहर को साइट से नगर निगम लौट रहे थे। उनके साथ होमगार्ड शराफत भी था, जबकि मेहरबान गाड़ी चला रहा था। उनकी कार जैसे ही स्टेडियम साइड में खुले गेट के भीतर प्रवेश कर रही थी। तभी अंबाला रोड की ओर से स्टेेडियम की ओर तेज गति से आ रही होंडा सिटी कार ने विपरीत साइड से आकर उनकी कार में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो कार उछलकर गेट के खंभे में जाकर लगी। टक्कर का शोर सुनते ही नगर निगम के कर्मचारी गाड़ी की ओर दौड़े। हादसे में गाड़ी की दोनों साइड के दरवाजे लॉक हो गए, जिनको तोड़कर सहायक नगर आयुक्त और सहायक अभियंता को बाहर निकाला गया। इसके बाद चारों को जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अपर नगर आयुक्त राजेश यादव सहित निगम के तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान भी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के साथ ही चिकित्सकों से भी बात की। पार्षद मंसूर बदर, पार्षद पति सुरेंद्र धवन, सईद सिद्दीकी सहित कई पार्षद भी पहुंचे। सहायक नगर आयुक्त की गाड़ी और टक्कर मारने वाली कार को नगर निगम में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाग निकले कार सवार
टक्कर के कारण होंडा सिटी कार भी सामने की साइड से क्षतिग्रस्त हो गई है। अंदर से डैशबोर्ड आदि भी टूट गए हैं। टक्कर में चालक का सिर सामने के शीशे पर लगा है, जिससे शीशे में गड्ढा बना है और वह टूट गया है। कार में तीन लोग बताए जा रहे हैं, जिनको भी चोट आई है, लेकिन हादसे के बाद वह भाग निकले। कार दिल्ली नंबर की है। नंबर एप पर डालकर देखा गया है, जो फर्स्ट ओनर दर्शाई गई है। दिल्ली नंबर की गाड़ी होना, गाड़ी की रफ्तार तेज होना और कार सवार युवकों का हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर भागना कई सवाल खड़े कर रहा है।

 
सड़क हादसे में हमारे सहायक नगर आयुक्त और सहायक अभियंता सहित चार लोग चोटिल हुए हैं। टक्कर मारने वाले कार सवार फरार हैं। मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिससे पता चल सके कि टक्कर मारने वाले कौन थे और उन पर कानूनी कार्रवाई कराई जा सके।- राजेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त।
 

घायल हुए नगर निगम के सहायक अभियंता दानिश नकवी।

घायल हुए नगर निगम के सहायक अभियंता दानिश नकवी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed