फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four die under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में चार की मौत

Fri, 09 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four die under suspicious circumstances
सहारनपुर। महानगर में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग मामलों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता सहित चार लोगों की मौत हो गई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरूआती जांच में सामने आया है कि विवाहिता ने गृह कलह में जहर खाकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देहात कोतवाली क्षेत्र में बेहट रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मौत की वजह पुलिस को नहीं पता लग पाई है। पुलिस ने परिजनों से भी जानकारी की, लेकिन मौत का कारण वह नहीं बता पाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मंडी समिति में मजदूरी करने वाले इकराम (35) निवासी गढ़ीपुख्ता शामली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। माना जा रहा है कि युवक को हार्टअटैक पड़ा है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं, कोतवाली सदर बाजार रोडवेज बस स्टैंड के निकट अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति रेलवे स्टेशन के निकट ही रहता था और भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed