फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four cyber accused arrested for cheating 31 lakhs

31 लाख की ठगी करने वाले चार साइबर आरोपी गिरफ्तार--

Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four cyber accused arrested for cheating 31 lakhs
31 लाख की ठगी करने वाले चार साइबर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। एक कंपनी डिलीवरी ब्वाय के लिए बाइक खरीदने का झांसा देकर 31 लाख की ठगी करने वाले चार आरोपियों को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों मोबाइल फोन, कार और 55 हजार की नगदी मिली है। आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं, जो शातिर साइबर अपराधी हैं।
एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि बाबा आटो प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक गुंवंत कौर ने 31 लाख की धोखाधड़ी होने का मामला दर्ज कराया था। मामले के खुलासे के लिए थाना साइबर क्राइम की टीम लगी थी। इस मामले में आरोपी पंकज शर्मा, चंद्र उर्फ चंदू, प्रशांत शर्मा और अनिल सहगल निवासी पांडव नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, कार और 55 हजार की नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

ऐसे की थी ठगी
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने सात जून को कंपनी की निदेशक गुंवंत कौर को फोन करके कहा कि वह खाना डिलीवरी करने वाली कंपनी से बोल रहे हैं। उन्हें डिलीवरी ब्वाय के लिए 10 नई बाइक चाहिए हैं। इसलिए बाइकों का कोटेशन अपने लेटर हैड पर बनाकर एक कैंसिल चैक के साथ हस्ताक्षर कर भेज दे। आधा रुपया आरटीजीएस के माध्यम से मिल जाए। गुंवंत कौर ने आरोपियों की बातों आकर सभी दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। इसके बाद आरोपियों ने लेटर हैड को एडिट कर एजेंसी के नाम से एक फर्जी इमेल आईडी बनाई। आरोपियों ने फर्जी इमेल के जरिए गुंवंत कोर की ओर रेलवे रोड स्थित एक बैंक को आरटीजीएस के लिए मेल भेजी। बैंक का फोन नंबर लेकर कर्मचारियों को फोन किया। आरोपियों ने कहा कि उनके कर्मचारियों को कोरोना हो गया है। पैसों की आवश्यकता है। इसलिए जो खाता नंबर दिया गया है, उसमें धनराशि को ट्रांसफर करें। बैंक कर्मचारियों ने इसकी तस्दीक बाबा आटो प्राइवेट लिमिटेड के एकाउंटेंट से करनी चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। आरोपियों ने दोबारा बैंक में फोन कर कर्मचारियों को विश्वास में लेते हुए 31 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed