{"_id":"65ad6ca28b187429e8033d04","slug":"four-criminals-who-robbed-businessmans-house-arrested-in-encounter-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-17001-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कारोबारी के घर लूट करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कारोबारी के घर लूट करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Mon, 22 Jan 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
थाना मंडी पुलिस द्वारा पकड़े गये लूट के आरोपी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुराना कलसिया रोड पर शहीदनगर में लकड़ी कारोबारी के घर परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात लूटने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली टांग में लगने एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर 15 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात व हथियार बरामद किए। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शहीदनगर निवासी लकड़ी कारोबारी फुरकान अहमद के घर तीन दिन पूर्व सुबह सात बजे नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था।
रविवार की सुबह पुलिस टीमों को सूचना मिली कि शकलापुरी रोड पर चार बदमाश घूम रहे हैं, जो वारदात करने की फिराक में हैं। पुलिस टीमों ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चलाई गोली टांग में लगने से बबलू उर्फ आरिफ निवासी जनकनगर मोहल्ला तकिया घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर अन्य बदमाश बिलाल निवासी नाजिया कॉलोनी, सावेज निवासी बरकत कॉलोनी, माजिद उर्फ छोटा निवासी गांव शेरपुर थाना भगवानपुर जनपद हथियार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। बदमाशों ने फुरकान अहमद के घर लूटपाट करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार की नकदी, कारोबारी का मोबाइल फोन, दो चाकू, दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं।
- गलत से सूचना देने पर कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कारोबारी फुरकान के घर बदमाशों ने अलमारी और डबल बैड के बॉक्स खंगाले थे। बदमाशों के हाथ 23 हजार की नकदी और जेवरात लगे थे, लेकिन 20 लाख नकदी बैड में कपड़ों में लपेटकर रखी हुई थी, जो बदमाशाें को नहीं मिली। कारोबारी ने कुछ दिन पहले ही 20 लाख का लोन लिया था, लेकिन उसने पुलिस को 20 लाख व जेवरात लूटने की सूचना दी। 20 लाख रुपये घर में ही होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी। गलत सूचना देने पर पुलिस ने फुरकान अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
- लगी गैंगस्टर, खुलेगी हिस्ट्रशीट, जमानत पर छूट हुए थे बदमाश
आरोपियों के खिलाफ पूर्व में लूटपाट और उत्तराखंड में हत्या करने के मामले दर्ज हैं। बिलाल और माजिद हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं, जबकि बबलू और सावेज का भी आपराधिक इतिहास है, जो अदालत से जमानत पर छूटकर आए थे।
बिलाल का रिश्तेदार कारोबारी के कारखाने नौकरी करता था। बदमाशों को उसने सूचना दी थी कि कारोबारी के घर लाखों रुपये का कैश होता है। बदमाश सीढ़ी लगाकर फुरकान के घर सुबह चार बजे घुसे गए थे।