फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four couples tied in matrimonial bond, Nagarayukta blessed

वैवाहिक बंधन में बंधे चार जोड़े, नगरायुक्त ने दिया आशीर्वाद

Fri, 26 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Four couples tied in matrimonial bond, Nagarayukta blessed
जनमंच में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी कराते आचार्य गण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनमंच परिसर में हुए सामूहिक विवाह समारोह में चार जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें दो हिंदू तथा दो मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। नगरायुक्त सहित शहर के कई गण्यमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सामूहिक विवाह योजना के लिए चार युवक-युवतियों ने आवेदन किया था। नगर निगम की ओर से चारों जोड़ों के विवाह के लिए शुक्रवार को जनमंच सभागार में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। पंडित प्रियवृत्त शास्त्री ने ईशू और अनमोल तथा अर्पिता और सचिन की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ कराई, जबकि कारी अनवर ने नगमा का गुलाम जिलानी तथा अफसा परवीन का आसिफ के साथ निकाह कराया। नव दंपतियों को प्रदेश सरकार की ओर से 35-35 हजार रुपये का चेक और 10-10 हजार रुपये का घरेलू सामान दिया गया, जबकि छह-छह हजार रुपये अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिए गए। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने नव दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह नए जीवन की एक शुरुआत है। इसमें पति-पत्नी दोनों अपनी वंशवृद्धि करते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उप नगर आयुक्त दिनेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, कर अधीक्षक विनय शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के एम आजाद अंसारी ने भी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक पूनम, वंदना दुआ, सपना सिंह, मोना गर्ग, जय कुमार, हसीब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed