फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four caught in Saharanpur: Shehzad Bhatti's henchmen were doing recce for Pakistan, forming a team of traitors

सहारनपुर में चार पकड़े: पाकिस्तान के लिए रेकी कर रहे थे शहजाद भट्टी के गुर्गे, बना रहे थे गद्दारों की टीम

Wed, 27 May 2026 08:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 27 May 2026 08:59 PM IST
सार

Saharanpur News: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के चार स्लीपर सेल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी सहारनपुर, एक मुजफ्फरनगर और एक हरिद्वार का रहने वाला है। इनसे पहले भी सहारनपुर में संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Four caught in Saharanpur: Shehzad Bhatti's henchmen were doing recce for Pakistan, forming a team of traitors
पकड़े गए आरोपी मुशर्रफ, शाहरुख, गगनदीप और महकाब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार युवकों सहारनपुर निवासी महकाब व शाहरुख, मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरी सिंह और हरिद्वार निवासी मुशर्रफ को मंगलवार को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। चारों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके इशारे पर संवेदनशील जगहों की रेकी करने के साथ देशविरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को शामिल कर रहे थे।
विज्ञापन

 

एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि इस माड्यूल के बारे में एटीएस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से जांच की थी, जिसमें चारों की संलिप्तता पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के अलावा आईएसआई के हैंडलर्स के साथ होने के प्रमाण मिले थे। चारों सोशल मीडिया एवं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। उनके इशारे पर संवेदनशील स्थलों की रेकी करने के साथ युवाओं को आतंकी गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के लिए जोड़ रहे थे। इसके पुख्ता सुबूत मिलने पर चारों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रिमांड पर लेकर आईएसआई के मंसूबों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में शहजाद बना रहा पैठ
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी आईएसआई के इशारे पर पश्चिमी यूपी के युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए लगातार बरगला रहा है। इससे पहले भी शहजाद के संपर्क में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक युवाओं को पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को सामरिक महत्व की जगहों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, हिंदूवादी नेताओं को निशाना बनाने का टास्क सौंपा जाता है। बदले में लाखों रुपये और हथियार मुहैया कराए जाते हैं।
 
विज्ञापन

संदिग्धों की पनाहगाह बना सहारनपुर जिला, पुलिस और खुफिया विभाग फेल
सहारनपुर संदिग्धों की पनाहगाह बन रहा है। यहां से कई बार संदिग्ध आतंकी, बांग्लादेशी और रोंहिग्या पकड़े गए हैं। उनसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिल चुके हैं। खास बात यह है कि स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग हमेशा फेल नजर आता है। एटीएस या फिर बाहर के जिलों की पुलिस ही यहां आकर कार्रवाई करती है।

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्धों की गिरफ्तारी होने के चलते जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यह पहला मामला नहीं है, जब संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई हो। इससे पहले एटीएस जिले में कार्रवाई कर संदिग्धों को पकड़ चुकी है। यहां रहते हुए संदिग्धों ने भारतीय नागरिकता तक के दस्तावेज भी बनवा लिए थे। 
 

आठ नवंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अंबाला रोड स्थित निजी अस्पताल से एक डॉक्टर पकड़ा था। उस पर श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप था। डॉक्टर ने कई निजी अस्पतालों में काम किया, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को कोई भनक तक नहीं लगी थी। 10 नवंबर 2025 को दिल्ली में हुए धमाके से भी डॉ. आदिल अहमद का नाम जुड़ा था।
 

जिले में हुई प्रमुख कार्रवाई
- आठ नवंबर 2025 को अनंतनाग निवासी संदिग्ध डॉ. आदिल अहमद राठर को पकड़ा।
- 12 अगस्त 2022 में एटीएस ने जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान का आतंकी मोहम्मद नदीम को कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला से पकड़ा।
- फरवरी 2021 में थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एकता कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी पिता-बेटे को एटीएस ने पकड़ा था। दोनों आरोपी 20 साल से ठिकाने बदलकर सहारनपुर रहे।
- देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली निवासी कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) और आकिब अहमद मलिक निवासी पुलवामा की गिरफ्तारी हुई।
- 2019 में देवबंद से पांच बांग्लादेशी पकड़े गए।
- 2016 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीमों ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी एजाज शेख को पकड़ा।
- 2010 में पाकिस्तानी जासूस शाहिद उर्फ इकबाल भट्टी को पटियाला पुलिस ने हकीकतनगर से गिरफ्तार किया, जो देवराज सहगल के नाम से यहां आठ वर्षों से रहा रहा था। इसने भारतीय नागरिकता भी प्राप्त कर ली थी।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, थाने पर हंगामा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed