फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four cases, charge sheet in three and FR in one

चार मुकदमे, तीन में चार्जशीट और एक में लगा दी एफआर

Sun, 14 Nov 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Four cases, charge sheet in three and FR in one
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों से अवैध वसूली करने और गड़बड़ी के कई मामले बीते वर्षों में सामने आए हैं। वर्ष 2019 में ऐसे ही आरोपों के चलते नगर कोतवाली में तीन और सदर बाजार कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थीं। विवेचना पूरी होने पर तीन मामलों में तो चार्जशीट दाखिल हो गई, लेकिन एक मुकदमे में पुलिस ने एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगा दी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि कोतवाली नगर पुलिस ने जिस मामले में एफआर लगाई है, उसमें वादी भी उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह थे। इतना ही नहीं, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) में कार्यरत सीएलटीसी आदित्य ने उनको लिखकर दिया था कि स्पेस कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मी लव पंवार द्वारा योजना के पात्रों से पैसे मांगे हैं। चौंकाने वाली बात है कि विभाग के कर्मी द्वारा लिखित में देने और एसडीएम के वादी होने के बावजूद मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लग गई।
विज्ञापन

ऐसे में सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों से अवैध वसूली करने और पैसे के बल पर अपात्रों को पात्र बनाने वालों को सजा कब मिलेगी।
दर्ज मुकदमे और उनका हाल
- 25 जुलाई 2019 को कोतवाली नगर में एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह की तरफ से स्पेस कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लव पंवार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। (इस मामले में विवेचना पूरी होने पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। )
विज्ञापन
विज्ञापन

-25 जुलाई 2019 को ही सदर बाजार थाने में कुलभूषण मिश्रा जिला समन्वयक स्पेस कंबाइन प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से अवर अभियंता सेठपाल और अनुज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अवैध धन वसूली की शिकायतों के चलते रिपोर्ट दर्ज कराई। (इस मामले में अनुज सिंह और सेठपाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई।)
-27 जुलाई 2019 को कोतवाली नगर में समन्वयक कुलभूषण मिश्रा की तरफ से सिटीमिशन मैनेजर आनंद भारती के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। (इस मामले में पुलिस ने आनंद भारती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।)
-20 नवंबर 2019 को स्पेस कंबाइन के जिला समन्वयक ब्रजभूषण सिंह की तरफ से नगर कोतवाली में अनुज सिंह, आनंद भारती, विकास भारद्वाज, सोनू प्रधान और दानिश के खिलाफ अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ( इस मामले में भी पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।)

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी और पात्रों से वसूली के आरोप में जो रिपोर्ट दर्ज हुई, उनमें पुलिस की विवेचना पूरी हो चुकी है। गुण दोष एवं साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई है। - राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed