फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four bike riders injured in different road accidents, two statements

Saharanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार बाइक सवार घायल, दो रेफर

Fri, 05 Jun 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Four bike riders injured in different road accidents, two statements
नानौता। क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार बाइक सवार घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम पहली दुर्घटना नानौता-दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट हुई। सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने के कारण बाइक सवार रामपुर मनिहारान निवासी अमित, थाना कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी दीपक कुमार तथा गांव बुच्चाखेड़ा निवासी कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे राहगीरों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अमित और दीपक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जबकि कृष्ण कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना में शामली निवासी मनीष कुमार सहारनपुर से परीक्षा देकर बाइक से वापस लौट रहा था। नानौता के संजय चौक से करीब एक किलोमीटर पहले उसकी बाइक अचानक फिसलकर अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे भी सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed