{"_id":"60c0f9668ebc3e2e36460bb2","slug":"four-arrested-including-woman-for-drug-smuggling-saharanpur-news-mrt5418821117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों की तस्करी में महिला सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थों की तस्करी में महिला सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली गंगोह पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर सहारनपुर में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों से आधा किलो स्मैक, 14 हजार रुपये नकदी और एक बरामद हुई है।
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि कोतवाली गंगोह पुलिस ने गांव कुंडाकला से हसीन बेगम निवासी गांव कुंडाकला, जीशान निवासी गांव बाड़ीमाजरा कोतवाली गंगोह, जीत सिंह निवासी गांव श्रवणमाजरा, सतीश कुमार गांव भादसो थाना इंद्री जनपद करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। छह माह में 150 अधिक तस्करों को पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन इनका नेटवर्क पूरी तरह पुलिस नहीं तोड़ पा रही है।
हरियाणा और सहारनपुर के कई इलाकों करते थे तस्करी
- आरोपी महिला हसीन बेगम और जीशान सहारनपुर के गंगोह, बेहट, नकुड़, सरसावा और शहर में सक्रिय तस्करों को मादक पदार्थ बेचते थे। इसके बाद यह तस्कर आगे नशा करने वाले लोगों तक स्मैक पहुंचाते थे। आरोपी जीत सिंह और सतीश कुमार हरियाणा से मादक पदार्थ लाकर देते थे। यह धंधा लंबे समय से चल रहा था।