फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four arrested for roaming around with weapons and firing

Saharanpur: हथियार लेकर घूमने वाले चार दबोचे, शंकर-भूरा व आशू गैंग के बीच छिड़ी है वर्चस्व की जंग

Sat, 24 Dec 2022 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 11:31 PM IST
सार

Saharanpur News : चेहरे पर नकाब और हाथों में हथियार लेकर घूमने वाले चार आरोपी दबोचे गए। बताया गया कि जिले में शंकर, भूरा व आशू गैंग के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी है।

विज्ञापन
Four arrested for roaming around with weapons and firing
हथियार लहराते युवक, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गांव उमाही के जंगल में मुंह पर कपड़ा लपेटकर असलाह लेकर घूमने व फायरिंग करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से असलाह भी बरामद किया है। अभी 40 से अधिक युवक फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि 18 दिसंबर को वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली रामपुर मनिहारान में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वीडियो के आधार पर एक युवक विपुल पंवार निवासी गांव भांकला की पहचान हो गई, जिसे पकड़ लिया गया। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रिंस निवासी कोलाखेड़ी थाना तीतरो, सौरभ पंवार निवासी गांव नल्हेड़ा गुर्जर, शिवम पंवार निवासी गांव उमरीखुर्द कोतवाली रामपुर मनिहारान को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक बंदूक, एक तमंचा, 10 कारतूस, चार तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि वीडियो में करीब 30 से अधिक युवक दिखाई दे रहे थे, लेकिन इनकी संख्या 40 से ज्यादा है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास

विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर, भूरा व आशू गैंग के बीच छिड़ी है वर्चस्व की जंग
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पकड़े गए युवक शंकर, भूरा और आशू गैंग से संबंधित हैं। शंकर गैंग की आशू और भूरा गैंग के साथ तनातनी चल रही है। आशू और भूरा आपस में दोस्त हैं। इनके बीच वर्चस्व की लड़ाई है। हालांकि, इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि शंकर अमोली, आशू चिलकाना और भूरा रामपुर मनिहारान का रहने वाला है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज

शंकर और आशू के बीच हुआ था झगड़ा
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शंकर और आशू के बीच कुछ समय पूर्व सरसावा क्षेत्र में झगड़ा हुआ था। तभी से इनके बीच तनातनी चल रही है और इन्होंने दो गैंग बनाए हैं। समय रहते आरोपी पकड़े गए, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed