फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four arrested for adding water to country liquor

देसी शराब में की पानी की मिलावट, चार गिरफ्तार-

Thu, 17 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for adding water to country liquor
शुगर मिल रोड़ पर शराब का ठेका सील करती आबकारी की टीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शुगर मिल रोड स्थित देसी शराब के ठेके पर छापा मारा। यहां सेल्समैन देसी शराब में पानी की मिलावट करते हुए पाए गए। टीम ने ठेके को सील करते हुए तीन सेल्समैन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से शराब में मिलावट के उपकरण भी बरामद कर लिए गए। टीम ने ठेके को सील करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुगर मिल रोड पर पुलिस चौकी के पास ही देसी शराब के ठेके पर मिलावटी शराब बेचने की शिकायतें आ रहीं थीं। इसके आधार पर आबकारी विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार, उपेंद्र सहित अन्य सदस्यों ने यहां निरीक्षण किया। निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जब ठेके का शटर खटखटाया गया तो अंदर दो सेल्समैन मिले। वे यहां देसी शराब में पानी की मिलावट की तैयारी में लगे थे। उन्होंने बताया कि बाद में दो अन्य लोग भी यहां मिले। इनमें से एक शख्स पानी की मिलावट के लिए बाहर से बुलाया गया था।
विज्ञापन

शराब में मिलावट की स्थिति नजर आने के बाद टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों में हर्ष बत्रा निवासी लक्ष्मण पुरम देहरादून रोड थाना जनकपुरी, राजेंद्र कुमार निवासी गांव मेहरबानी थाना देहात कोतवाली, राजेंद्र रावत निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी पेपर मिल रोड थाना सदर बाजार और महीपाल सिंह निवासी नागल शामिल हैं। इनमें राजेंद्र कुमार को पानी में मिलावट के लिए बुलाया जाता था। इसके लिए एक बार में 400 से 500 रुपये लिए जाते थे। विभागीय टीम की ओर से थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पव्वों में पानी मिलाकर एक पव्वा होता था तैयार
- जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार के मुताबिक देसी शराब के चार पव्वों में पानी मिलाकर एक अतिरिक्त पव्वा तैयार हो जाता था। देसी शराब का एक पव्वा 70 रुपये की कीमत में दिया जा रहा है। टीम ने इन लोगों के पास से शराब में मिलाने के लिए रखा गया पानी और खाली ढक्कन भी बरामद किए हैं। इनके पास से 350 ढक्कन भी बरामद किए गए हैं। आबकारी और पुलिस की टीमें अब इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पड़ताल में जुट गई हैं।

पहले भी पकड़ा गया मिलावट का खेल
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शराब में मिलावट का खेल पहले भी पकड़ा जा चुका है। गंगोह रोड पर एक गोदाम पर मारे गए छापे के दौरान पानी और दूसरी शराब की मिलावट कर बिक्री का धंधा पहले उजागर हो चुका है। इस मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार किए गए थे और उन पर गैंगस्टर में भी कार्रवाई की गई थी।

शुगर मिल रोड़ पर शराब का ठेका सील कर लोगो को पकड़ कर लेजाती आबकारी की टीम

शुगर मिल रोड़ पर शराब का ठेका सील कर लोगो को पकड़ कर लेजाती आबकारी की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed