फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four animals died after drowning in water filled in railway underpass

Saharanpur News: रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूब कर मरे चार पशु

Wed, 09 Aug 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Four animals died after drowning in water filled in railway underpass
पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से मृत पशुओं को निकलवाया बाहर
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर पहुंच ली घटना की जानकारी

सरसावा। खेत में पशु चराने गए एक किसान के चार पशु रेलवे अंडरपास में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को खबर करते हुए पानी में मरे पशुओं को बाहर निकाला। सूचना पर एसडीएम नकुड़ मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित किसान से जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा देने तथा रेलवे का ओवरब्रिज बनवाने की मांग की।

ग्राम सोराना निवासी किसान जगपाल अपने चार पशुओं दो भैंस तथा दो भैंसे को लेकर खेत में चराने के लिए गया था। इसी बीच किसान के चारों पशु सोराना से इब्राहिमपुरा जा रहे रास्ते पर बने रेलवे के अंडर पास में चले गए। अंडरपास में काफी ऊंचाई तक पानी भरा था, जिसमें पशु डूबने लगे। ये देख किसान ने डूबते हुए पशुओं को बचाने का प्रयास किया परंतु प्रयास विफल रह गया और किसान भी अपने आप को किसी प्रकार बचाते हुए पानी से बाहर निकला।
विज्ञापन

किसान जगपाल ने शोर मचाकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को बुलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड किसानों की सहायता से चारों पशुओं को बाहर निकालती वे दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम नकुड़ अजय कुमार को ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे के अंडर पास में बारिश का पानी भरा है। इसके चलते वे अपने खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। गांव के प्रधान प्रतिनिधि नरेश चौधरी, गन्ना सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश चौधरी, बोन्सा के प्रधान शिवम चौधरी, पप्पू , नाथीराम, सुरेश, राजकुमार आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिए जाने तथा अंडरपास के स्थान पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed