फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four AC buses increased on Saharanpur-Dehradun route

Saharanpur News: सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर बढ़ीं चार एसी बसें

Mon, 10 Apr 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 10 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four AC buses increased on Saharanpur-Dehradun route
सहारनपुर। कम राजस्व देने वाले मार्गों से चार एसी बसों को हटाकर सहारनपुर डिपो ने देहरादून मार्ग पर लगाया है। इन बसों के चलने का भी समय निर्धारित किया है। इससे देहरादून जाने वाले यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो की 184 बसें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, अंबाला, अलीगढ़, आगरा, दिल्ली आदि मार्गों पर संचालित होती हैं। विभाग को यात्रियों से सबसे ज्यादा राजस्व देहरादून मार्ग पर होता है। इसलिए सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह ने कम राजस्व वाले मार्गों से एसी बसों को हटा लिया है, जो अलग-अलग मार्गों पर चल रही थीं।
विज्ञापन


चार एसी बसों को सहारनपुर से देहरादून के बीच चला दिया है।। यह बसें अड्डे से सुबह साढ़े नौ, साढ़े दस, साढ़े 11 और दोपहर में साढ़े 12 बजे संचालित हो रही हैं। क्योंकि सहारनपुर से देहरादून नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है, साथ ही नौकरीपेशा भी देहरादून से सहारनपुर और देहरादून से सहारनपुर में आते हैं। अभी तक सहारनपुर से देहरादून मार्ग पर एक ही एसी बस चल रही थी। अब बढ़कर पांच बस एसी की हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed