फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Found unconscious, the young man came out of the house to the madrasa

Saharanpur: मदरसे के लिए निकला था युवक, अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जानिए पूरा मामला

Thu, 08 Sep 2022 08:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 08:55 AM IST
सार

मदरसे के लिए निकला युवक अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Found unconscious, the young man came out of the house to the madrasa
सड़क किनारे मिला युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर मार्ग पर साइफन के नजदीक सड़क के किनारे अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़े युवक को राहगीरों की मदद द्वारा एंबुलेंस से सीएचसी सुल्तानपुर में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि साइफन के पास सड़क के किनारे एक युवक अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है, जिसे सुल्तानपुर सीएससी में लाया गया है। अर्द्धबेहोशी की हालत में युवक ने अपना नाम उमेर पुत्र गयूर निवासी ग्राम लौदीपुर थाना बेहट बताया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि युवक बुधवार को दोपहर के समय अपने घर से करीब 600 रुपये लेकर गंगोह स्थित किसी मदरसे में पढ़ने के लिए चला था, लेकिन अपने मदरसे में न जाकर वह साइफन के पास अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ा मिला। युवक कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। युवक जिस तरह बातें कर रहा था, उससे लगता है कि संभवत: उसे किसी ने किसी तरह का नशा करा दिया था। जिस कारण वह गंगोह न जाकर सहारनपुर के रास्ते चला गया। सड़क किनारे कैसे पड़ा मिला, इसके बारे में भी युवक कुछ नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक: हादसे ने छीन लिए दो घरों के चिराग, परिवारों में पसरा मातम, दिल्ली से मसूरी घूमने गए थे तीन दोस्त

पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर कहीं भी किसी भी तरह का चोट आदि का निशान भी नहीं है। पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन सीएससी पहुंच गए थे। पुलिस ने युवक को मेडिकल जांच कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, मां-बेटे ने मौके पर तोड़ा दम, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed