फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Two friend of Delhi have died in road accident during tour to Mussoorie

दर्दनाक: हादसे ने छीन लिए दो घरों के चिराग, परिवारों में पसरा मातम, दिल्ली से मसूरी घूमने गए थे तीन दोस्त

Wed, 07 Sep 2022 09:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Sep 2022 09:41 PM IST
सार

दिल्ली से मसूरी घूमने गए तीन दोस्तों में से दो की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Two friend of Delhi have died in road accident during tour to Mussoorie
सड़क हादसा

विस्तार

दिल्ली से मसूरी घूमने का कार्यक्रम तय करते समय तीनों ही युवकों में से किसी को जरा भी आभास नहीं था कि रास्ते में उनके साथ कोई अनहोनी घटना भी हो सकती है। तीनों युवकों ने अपने परिजनों से झूठ बोला कि बस से मसूरी घूमने जा रहे हैं, लेकिन गए बाइक से। सोचा था कि मस्ती कर घर लौट आएंगे।

विज्ञापन

 
जैतपुर निवासी मुकेश ने कहा कि महेश उनका छोटा भाई था। पिता सुंदर की मौत के बाद से उनके पास ही रहता था। कुछ ही दिन पहले उसने मोबाइल की दुकान खोली थी। यहीं उसकी दोस्ती करण और लक्की से हुई। महेश ने सोमवार को उनसे कहा था कि वह अपने दो दोस्तों के साथ बस में मसूरी घूमने जा रहा है। मगर, वह और उसके दो दोस्त करण की बाइक पर घूमने चल गए। बाइक भी करण की थी।
विज्ञापन


करण था परिवार का इकलौता चिराग
जैतपुर विस्तार बदरपुर निवासी मृतक करण (20) के पिता चेतराम एक्सपोर्ट कंपनी में कर्मचारी है। करण उनका इकलौता बेटा था। करण से एक बड़ी तो एक छोटी बहन है। वह कक्षा बारह का छात्र था। घायल युवक लक्की कक्षा 11 का छात्र हैं। उसे हादसे के बाद जिला अस्पताल और बाद में दिल्ली उपचार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर कहा था, हम चल पड़े
दोनों के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात में उनके बच्चों ने फोन कर बताया था कि वह मसूरी से चल पड़े हैं। मगर, किसी ने यह नहीं बताया कि वह बाइक से आएंगे। बुधवार तड़के उन्हें हादसे की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें: UP: आखिर कौन हैं 'बेबी', जिसे ढूंढने में नाकाम हुई पुलिस, डॉग स्क्वॉड व ड्रोन भी फेल, अब जताई ये आशंका

हादसे में दो दोस्तों की मौत
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर बागोवाली कट के पास मंगलवार की रात ट्रक की टक्कर से दिल्ली निवासी करण 20 और महेश (24) की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों उत्तराखंड के मसूरी से घूम कर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मंगलवार की रात में एक बाइक पर सवार तीन युवक छपार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बागोवाली कट के पास पीछे से आए ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। बागोवाली पुलिस ने पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लक्की (16) पुत्र सुनील निवासी जैतपुर एकता विहार दिल्ली बताया।

यह भी पढ़ें: Murder: काम से घर लौटा था पति, प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख हुआ आगबबूला, और फिर..

बताया कि वह अपने दो दोस्तों करण (20) पुत्र चेतराम निवासी जैतपुर विस्तार बदरपुर दिल्ली और जैतपुर निवासी महेश (24) पुत्र सुंदर के साथ मसूरी (उत्तराखंड) घूमने गया था। दो दिन पहले तीनों घर से गए थे और मंगलवार की रात लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed