फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh was the father of economic reforms

Saharanpur News: आर्थिक सुधारों के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह

Fri, 27 Dec 2024 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh was the father of economic reforms
सहारनपुर। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आर्थिक सुधारों के जनक थे।
विज्ञापन

प्रेस को जारी एक बयान में सपा के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। वह आर्थिक सुधारों के सच्चे जनक थे। अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सपा के महानगर विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह के निधन से राष्ट्र को अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई असंभव है।
विज्ञापन

जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही थी, तब उन्होंने देश को इस कुचक्र में फंसने नहीं दिया। वह साधारण व्यक्तित्व वाले महान हस्ती थे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरदार गुरविंदर बजाज, जितेंद्र सिंह, हरनीत सिंह प्रिंस, मनदीप सिंह, हरमीत सिंह रिंकू, सहज सिंह, गगन दीप सिंह, नवप्रीत सिंह चावला, रंगदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हकीकत नगर स्थित कैंप कार्यालय पर रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका योगदान हर भारतीय के दिल में सदैव अमर रहेगा। इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, मोहम्मद आरिफ, राजदीप ढाका, पप्पू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed