फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh remembered on his death anniversary

Saharanpur News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

Tue, 30 May 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 30 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh remembered on his death anniversary
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 36 वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न सगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को गंगाजल से नहलाया और यज्ञ किया। रालोद के कई नेताओं ने नई दिल्ली के किसान घाट पहुंचकर समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल चौक स्थित चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा को गंगाजल से नहलाकर माल्यार्पण किया। रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, अरविंद मलिक, शरणदास सोनकर, साजिद अली, प्रदीप, नरेन्द्र, अनुज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण की की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यज्ञ किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी एवं हरपाल वाल्मीकि ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। रेहान प्रधान, विशाल कांबोज, प्रवेश कश्यप ,श्रवण कांबोज, सुधीर सिंह, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य जाट समाज कल्याण समिति की ओर से चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यज्ञ किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पूरे जीवन अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया। वे जातिवाद के घोर विरोधी थे। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बिजेंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, रणवीर सिंह, गुरदीप सिंह, कृपाल मलिक, सुभाष चौधरी, मनोज चौधरी, अजय सिंह, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


उधर, रालोद के कई नेताओं ने नई दिल्ली के किसान घाट स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर चौधरी चरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, जिलाध्यक्ष राव कैसर, शौकीन राणा, भूषण चौहान, नईम उल हक, शमीम अहमद, मेहताब अली, डॉ. राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed