फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former President Ramnath Kovind will come to Saharanpur on 27

Saharanpur News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 को सहारनपुर आएंगे

Fri, 25 Nov 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Former President Ramnath Kovind will come to Saharanpur on 27
सहारनपुर। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 नवंबर को सहारनपुर आएंगे। वह अंतरराष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण के पिता पंडित विश्वंभर सिंह के नाम पर बेरीबाग में बने द्वार का लोकार्पण करेंगे, साथ ही सुबह दस बजे जनमंच प्रेक्षागृह में कार्यक्रम भी होगा। पूर्व राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद और पुत्री स्वाति भी आएंगी।
विज्ञापन

पद्मश्री भारत भूषण ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम नगर निगम और मोक्षायतन योग संस्था का साझा कार्यक्रम है। पूर्व राष्ट्रपति यहां समाज सुधारक पंडित विश्वंभर सिंह के द्वार और मार्ग का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पिता पंडित विश्वंभर सिंह बिहार के जलगोविंद स्थित प्रसिद्ध वैष्णव मठ की महंताई छोड़ कर महर्षि दयानंद के शिष्य बन कर आर्य समाज का रास्ता थाम कर देश की स्वाधीनता के अभियान में जुट गए थे। वो सहारनपुर नगर के पहले शिक्षक थे जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ने प्रदान किया था। 27 नवंबर को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं उद्योग जसवंत सिंह सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, महापौर संजीव वालिया भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed