{"_id":"696006c1f853420b5408fe5f","slug":"former-president-of-civil-bar-association-expelled-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-166799-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष का हुआ निष्कासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष का हुआ निष्कासन
Fri, 09 Jan 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने बार विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए पूर्व बार अध्यक्ष नरेश कुमार का निष्कासन कर दिया, साथ ही उनकी सदस्यता समाप्त कर बार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से भी उन्हें वंचित कर दिया है। इस बाबत प्रस्ताव भी पारित किया गया।
कचहरी परिसर स्थित बार रूम में सिविल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्रपाल सिंह और संचालन महासचिव राकेश कुमार आर्य ने किया। पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने 2024-25 के अपने कार्यकाल में बार के पैसों का गबन किया था। उन्हें गबन के धन को जमा करने के लिए बार की ओर नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने धन जमा नहीं किया।
कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार का बार हित में निष्कासन कर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। वहीं बार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से भी उन्हें वंचित कर दिया। यह भी निर्णय लिया कि जो सदस्य बार विरोधी कार्य कर रहे हैं उन्हें सुधरने के लिए नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि वे बार विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं तो आगामी बैठक में उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में खालिद खान, अमित शर्मा, समीना राजपूत, ठाकुर अनुज कुमार, उमा शर्मा, किरणपाल सिंह, कंवरपाल सिंह व रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्व बार अध्यक्ष नरेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है।