{"_id":"66ca471b77f2632ccc0fc0d9","slug":"former-mp-raghav-lakhanpal-sharma-became-in-charge-of-district-kurukshetra-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-129955-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला कुरुक्षेत्र के प्रभारी बने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला कुरुक्षेत्र के प्रभारी बने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा
Sun, 25 Aug 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को जिला कुरुक्षेत्र का प्रभारी बनाया है। उनको हरियाणा में होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह जिम्मेदारी दी गई है।
लोकसभा चुनाव में भले ही पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा हार गए हों, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। इसके हरियाणा में होने वाले विधानसभा के मद्देनजर उनको जनपद कुरुक्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। उनको कुरुक्षेत्र की विधानसभा लाडवा, पिहोवा, थानेसर एवं शाहबाद सीट जिताने की जिम्मेदारी मिली है। राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा में होने वाले चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ कड़ी मेहनत से कार्य किया जाएगा।