फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MP Pradeep and former MLA Mahipal appeared in the court

Saharanpur News: अदालत में पेश हुए पूर्व सांसद प्रदीप और पूर्व विधायक महिपाल

Tue, 16 Jul 2024 04:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Former MP Pradeep and former MLA Mahipal appeared in the court
सहारनपुर। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और नकुड़ के पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा अदालत में पेश हुए। पूर्व सांसद ने अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट की जज प्रियंका वर्मा की अदालत में वारंट रिकॉल कराए, जबकि पूर्व विधायक पहले ही जमानत ले चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नकुड़ में विधानसभा चुनाव के दौरान 2007 में भाजपा के पूर्व कैराना सांसद और नकुड़ के पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। पिछली तारीखों पर अदालत में पेश न होने पर पूर्व विधायक के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। तब, उन्होंने कोर्ट में पेश होकर जमानत ली थी, जबकि पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी पहले ही जमानत ले चुके हैं। पिछली कुछ तारीखों से वह अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर अदालत ने वारंट जारी किए थे, जिन्हें पूर्व सांसद ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में पेश होकर रिकॉल कराए हैं, जबकि पूर्व विधायक तारीख पर पेश हुए हैं। सरकार की तरफ से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/ विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश प्रियंका वर्मा की अदालत में विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह मुकदमा लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed