{"_id":"67d1d1eb236e077535004f83","slug":"former-mp-got-angry-on-changing-the-time-of-holi-said-holi-will-be-played-till-2-oclock-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-144668-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होली का समय बदलने पर भड़के पूर्व सांसद, बोले दो बजे तक खेली जाएगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होली का समय बदलने पर भड़के पूर्व सांसद, बोले दो बजे तक खेली जाएगी होली
विज्ञापन
सहारनपुर, गंगोह। कोतवाली परिसर में बुधवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में होली खेलने के समय को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कोतवाल द्वारा दोपहर 12 बजे तक होली खेलने का फरमान जारी करने पर पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे हिंदू समाज की आस्थाओं के खिलाफ बताया।
पूर्व सांसद ने स्पष्ट कहा कि होली दोपहर दो बजे तक खेली जाएगी और उसके बाद ही जुमे की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने पुलिस कप्तान से इस मुद्दे पर वार्ता करने की जानकारी देते हुए दावा किया कि हिंदू समाज दो बजे तक ही होली खेलेगा और कोई भी तानाशाही आदेश इसे नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही निर्देश दिए हैं कि होली का त्योहार दो बजे तक मनाया जाएगा, और उसके बाद ही जुमे की नमाज होगी। उन्होंने समय बदलने के प्रयासों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस का यह फरमान तर्कहीन और अस्वीकार्य है। पूर्व सांसद ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि होली के समय में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में यह मामला गर्मा गया और हिंदू समाज से जुड़े कई प्रतिनिधियों ने भी होली के पारंपरिक समय में छेड़छाड़ न किए जाने की मांग की।