फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MP Fazlur Rehman met SP supremo Akhilesh Yadav

Saharanpur News: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले पूर्व सांसद फजलुर्रहमान

Sun, 04 Oct 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Former MP Fazlur Rehman met SP supremo Akhilesh Yadav
सहारनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा नेताओं ने लखनऊ में डेरा डालना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद ने सहारनपुर में पार्टी की गतिविधियों और विभिन्न वर्गों के बीच जनसंपर्क को लेकर अखिलेश यादव से चर्चा की। इसके अलावा पीडीए से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी की भूमिका और स्थानीय समस्याओं को उठाने पर भी बातचीत हुई। पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि सपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर चल रही समस्याएं उठा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान सेवानिवृत्त डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, पूर्व विधायक माविया अली, सपा के एससी एसटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती, सलीम कुरैशी अलीग, अक्षय मौर्य, भंते आचार्य विनीत, राम सलट राम, नरेंद्र कौशिक और सैयद हस्सान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed