फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLC stopped with supporters

सपाईयों को पुलिस ने रोका

Mon, 02 Nov 2020 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Former MLC stopped with supporters
नानौता। सपा विधायक चौ. नाहिद के धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व एमएलसी व अन्य सपा नेताओं को पुलिस ने नगर के संजय चौक पर रोक किसान सहकारी चीनी मिल गेस्ट हाउस में पहुंचाया। पुलिस के रोके जाने से क्षुब्ध सपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार को जैसे ही पूर्व एमएलसी उमर अली खान सहित सपाइयों का काफिला नगर के संजय चौंक पहुंचा तो पुलिस ने रोक लिया। इससे सपाइयों में आक्रोश पैदा हो गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उमर अली खान ने कहा कि योगी सरकार पुलिस के माध्यम से सपा नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए दमनकारी नीति अपना रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने सपाइयों को करीब एक घंटा तक किसान सहकारी चीनी मिल के गेस्ट हाउस पर रोके रखा। सपा जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, शमशेर खान, रागिब अली, इस्लाम अल्वी, फैजान प्रधान, मैनपाल महबूब अली, राव समून, रिंकू राणा, दिनेश चौधरी,सोनू गुर्जर, बिरमपाल, जुनैद, हाजी छोटा, इकरार, खालिद नक़वी, अलीम अंसारी, नेत्रपाल आदि रहे। थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि ने बताया कि शामली जा रहे सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए रोका गया, जिन्हें एक घंटे बाद सहारनपुर की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed